READ MORE
जम्मू और कश्मीर के सोपोर स्थित बेहरामपोरा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो रही है. मिली जानकारी के मुताबिक इलाके में से दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है. माना जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने एक आवासीय परिसर में इन आतंकियों को घेर लिया है.कुछ समय पहले तक दोनों ओर से भारी गोलाबारी हो रही थी. समाचार लिखे जाने तक किसी आतंकी के मारे जाने की सूचना नहीं थी. इसके साथ ही सुरक्षाबलों में से किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी.
यह भी पढ़ें: जामिया रिसर्चर बना आतंकी, सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में मार गिराया
इससे पहले गुरुवार को जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में गुरूवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये थे. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने क्रीरी इलाके में तलाशी अभियान चलाया था.उन्होंने बताया कि इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोली चला दी। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गये. अधिकारियों ने बताया, ‘क्रीरी में मुठभेड़ समाप्त हो गयी है। इसमें दो आतंकवादी मारे गए हैं.’
यह भी पढ़ें:जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में हिजबुल का ओवर ग्राउंड वर्कर गिरफ्तार
Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/mumbai-heart-transported-323-km-in-94-mins-1425271.html
No comments:
Post a Comment