READ MORE
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने न सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विपक्षी गोलबंदी की कोशिश की बल्कि इसी बड़े मंच से जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को बिहार की चुनावी राजनीति में लॉंच कर दिया. डी राजा, अतुल अंजान, शरद यादव, गुलाम नबी आजाद, रामचंद्र पूर्व सरीखे वरिष्ठ नेताओं के बीच जमे कन्हैया ने उग्र भाषण शैली का प्रयोग करते हुए उम्मीद से कम जुटी भीड़ से खूब तालियां बटोरी. सीपीआई के टिकट पर कन्हैया का बेगूसराय लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना तय है. कन्हैया कुमार ने चिर परिचित अंदाज में नरेंद्र मोदी सरकार को संविधान और लोकतंत्र विरोधी बताया लेकिन ये भी कहा कि कोई एक पार्टी उसे नहीं हरा सकती. कन्हैया ने विपक्षी एकता का आह्वान किया. बिहार पर ही फोकस करते हुए कन्हैया ने नीतीश सरकार को गुंडों की सरकार करार दिया. उनके निशाने पर भाजपा कोटे से स्वास्थ्य मंत्री बने मंगल पांडे थे जिन्होंने उन्हें चेतावनी दी थी. हालांकि एक सिद्धांतवादी लेफ्ट सोंच से इतर कन्हैया गांधी मैदान के मंच से कांग्रेस का बचाव करते नजर आए.
Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/mumbai-heart-transported-323-km-in-94-mins-1425271.html
No comments:
Post a Comment