Sunday, 28 October 2018

2330 फीट की ऊंचाई पर फंसा पर्वतारोही, अंधेरा होने से रुका रेस्क्यू अभियान


READ MORE

महाराष्ट्र के बदलापुर में ऐतिहासिक दुर्ग चंदेरी किले की पहाड़ियों पर ट्रेकिंग के लिए गया एक पर्वतारोही सैकड़ों फीट की ऊंचाई पर फंस गया. कई घंटों तक उसे बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया, लेकिन देर रात होने की वजह से अब अभियान को रोक दिया गया.जानकारी के अनुसार, उदय रेड्डी नाम के पर्वतारोही ने रविवार को माथेरन पर्वत श्रृंखला के मध्य में स्थित दुर्ग चंदेरी की चुनौतीपूर्ण ट्रेकिंग शुरू की थी. रास्ता भटकने की वजह से वह एक अन्य पहाड़ी पर पहुंच गया, जहां से उसके लिए नीचे उतरना असंभव हो गया. इसके बाद उसने किसी तरह संपर्क कर अपने साथियों को खुद के फंसे होने की सूचना दी, जिसके बाद उसे बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया.


VIDEO: पर्वतारोहियों ने बच्चों व युवाओं को पर्वतारोहण के गुर सिखाये


पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय आदिवासियों के अलावा पर्वतारोही दल के सदस्यों की मदद से रेस्क्यू अभियान को शुरू किया. पर्वतारोही दल के सदस्यों ने देर शाम को उदय को सुरक्षित निकालने के प्रयास शुरू किए, लेकिन उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी. पनवेल और बदलापुर से भी कुछ पर्वतारोही दलों को रवाना किया गया, लेकिन अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू अभियान को बंद करना पड़ा.दरअसल, ऊंचाई ज्यादा होने के साथ सीधी चढ़ाई होने की वजह से उदय तक सुरक्षित पहुंचना बड़ी चुनौती है. इस वजह से उदय भी खुद नीचे उतर नहीं पा रहा है. अब सोमवार सुबह करीब आठ बजे उसे दोबारा नीचे उतारने की कोशिश की जाएगी.


2330 फीट की ऊंचाई पर स्थित है दुर्ग चंदेरी


दुर्ग चंदेरी समुद्र तल से 2330 फीट की ऊंचाई पर स्थित है. उसके शीर्ष तक पहुंचने के लिए कम से कम तीन घंटे का वक्त लगता है. वहां पहुंचने का रास्ता जंगलों और झरनों के बीच होकर पहुंचता है. जंगल के घना होने की वजह से कई बार लोग यहां रास्ता भटक जाते है.Maharashmountain

No comments:

Post a Comment