Sunday, 28 October 2018

टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में इंडस्ट्री 4.0 की तरफ बढ़ रहा भारतः जापान में पीएम मोदी


READ MORE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों के जापान दौरे पर हैं. सोमवार को उन्होंने मेक इन इंडिया समिट को संबोधित करते हुए कहा कि यदि भारत का सॉफ्टवेयर और जापान का हार्डवेयर मिल जाए तो दोनों देश मिलकर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नए आयाम गढ़ सकते हैं. इससे पहले उन्होंने टोक्यो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया. वहां उन्होंने कहा कि 31 अक्टूबर को पूरी दुनिया की नजर भारत पर रहेगी. बता दें कि इस दिन सरदार पटेल की जयंती है और पीएम मोदी पटेल की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का उद्घाटन करने वाले हैं. इस प्रतिमा की ऊंचाई अमेरिका की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से दोगुनी है.सबरीमाला मंदिर में प्रवेश को लेकर चार महिलाओं की याचिका पर केरल हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी. वहीं अयोध्या विवादित जमीन से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज से सुनवाई शुरू करने वाला है. राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि को तीन भागों में बांटने वाले 2010 के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ कई याचिकाएं शीर्ष अदालत में दायर की गई हैं. वहीं राहुल गांधी सोमवार को मध्यप्रदेश दौरे पर रहेंगे.


 


देश, दुनिया, मनोरंजन, मनी और मोबाइल टेक से जुड़े खबरों के ताजा अपडेट्स के लिए बने रहें…

No comments:

Post a Comment