Monday, 1 October 2018

अरुणाचल प्रदेश बनने के 29 साल बाद राजधानी ईटानगर को मिलेगा एयरपोर्ट


READ MORE

29 साल पहले राज्य बनने के बाद भी अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर के लिए एयरपोर्ट सपना रहा है. अब यह स्थिति बदलने जा रही है. केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने सोमवार को ऐलान किया कि होलोंगी में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए आधारशिला दिसंबर में रखी जाएगी.उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के विकास पर 1200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे पर प्रस्तावित 2,200 मीटर का एक बड़ा रनवे होगा जो जेट विमान को संभाल सकता है. इससे मेट्रो शहरों के लिए सीधी उड़ानों की सुविधा मिलेगी. उन्होंने कहा कि बाद में अंतरराष्ट्रीय स्थलों के लिए उड़ान की सुविधा भी मिलेगी.


ये भी पढ़ें- सिक्किम को मिला पहला एयरपोर्ट, PM मोदी बोले- इंडिया ने लगाई सेंचुरी


अरुणाचल प्रदेश में पहले से ही तेजू और पासीघाट में एयरपोर्ट हैं. अरुणाचल प्रदेश की पहली कमर्शियल फ्लाइट इस साल 22 मई को 25 यात्रियों के साथ पासीघाट एयरपोर्ट पर उतरी.सिन्हा ने कहा कि पूरे राज्य को अगले 10 सालों में विमानन सेवाओं से जोड़ा जाएगा. हेलीकॉप्टर, समुद्री जहाज और यात्री ड्रोन सेवाओं से छोटे और बड़े शहर जुड़ जाएंगे. उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय होलोंगी एयरपोर्ट के प्रारंभिक चरण के लिए 350 करोड़ रुपये खर्च करेगी.


ये भी पढ़ें- ऐसा है सिक्किम का पहला एयरपोर्ट, जानें पाक्योंग हवाई अड्डे की 10 खास बातें


इटानगर के लिए एयरपोर्ट का निर्माण करने की योजना 2007 की शुरुआत में हुई थी, लेकिन एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और राज्य सरकार के बीच मतभेदों के कारण परियोजना में देरी हुई. पीएमओ की दखल के बाद जुलाई 2012 में होलोंगी साइट को अंतिम रूप दिया गया.


2007 में, राज्य सरकार ने एयरपोर्ट के निर्माण के लिए ईटानगर से 25 किलोमीटर दूर बेंडरदेव को चुना था. तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने 20 फरवरी को हवाई अड्डे की आधारशिला भी रखी थी. हालांकि, लोगों ने ज्‍यादा मुआवजा मांगा तो इसमें रुकावट आ गई. इसके बाद,एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सपाट भूमि होने के कारण होलोंगी का चयन किया.


इसके बाद मुख्य सचिव शकुंतला गामलिन ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन सचिव को एक नोट में कहा कि होलोंगी में एयरपोर्ट बनाने में कम लागत आएगी. हालांकि, जमीन अधिग्रहण की लागत तुलनात्मक रूप से अधिक होगी.


Article source: http://timesofindia.feedsportal.com/c/33039/f/533916/s/377afda0/sc/24/l/0Ltimesofindia0Bindiatimes0N0Cindia0CSeven0Enew0Eairports0Eto0Ecome0Eup0Ein0EUttar0EPradesh0Carticleshow0C30A9583630Bcms/story01.htm

No comments:

Post a Comment