READ MORE
महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में टाईप-टू पोलियो विषाणु से युक्त दूषित पोलियो बूंदें बच्चों को पिलाई गई. स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने पुष्टि करते हुए कहा कि पोलियो की बूंदें गाजियाबाद की दवा कंपनी में बनाई गई थी.मंत्रालय ने तीनों राज्यों को परामर्श जारी कर सुनिश्चित करने के लिए कहा कि पोलियो निगरानी टीमें उन बच्चों का पता लगाएं जिन्हें दूषित बूंदें पिलाई गईंं.
ये भी पढ़ें- दिल्ली में पिछले दो हफ्तों में डिप्थीरिया से 12 बच्चों की मौत : नगर निगम
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि निगरानी टीमों से कहा गया है कि बच्चों पर नजर रखी जाए और किसी भी तरह के लक्षण पर निगाह बनाए रखी जाए. यह देखने की जरूरत है कि विषाणु किस तरीके से प्रभावित करता है.
Article source: http://timesofindia.feedsportal.com/c/33039/f/533916/s/377afda0/sc/24/l/0Ltimesofindia0Bindiatimes0N0Cindia0CSeven0Enew0Eairports0Eto0Ecome0Eup0Ein0EUttar0EPradesh0Carticleshow0C30A9583630Bcms/story01.htm
No comments:
Post a Comment