Wednesday, 3 October 2018

राहुल का सवाल, 'महंगाई के हाहाकार पर ‘56 इंच के सीने वाले’ खामोश क्यों'


READ MORE

डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत अब तक के न्यूनतम स्तर पर चले जाने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और सवाल किया कि महंगाई को लेकर जनता के हाहाकार पर ‘56 इंच के सीने वाले’ खामोश क्यों हैं?(ये भी पढ़ें- EXCLUSIVE: आखिर राहुल गांधी ने अपनी ही पार्टी के नेता से क्यों मांगी माफी…?)


राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘रुपया गया 73 पार, महँगाई मचाए हाहाकार . तेल-गैस में लगी है आग,  बाजार में मची भागम-भाग . वो 56 इंच के सीने वाले का कब तक चलेगा ‘साइलेंट मोड’, कहां है ‘अच्छे दिन का कोड?’




गौरतलब है कि बुधवार को बाजार खुलने के साथ एक डॉलर की कीमत 73 रुपये 34 पैसे पर पहुंच गई. पिछले कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 43 पैसे टूटकर 72.91 के स्तर पर बंद हुआ था.


ये भी पढ़ें-
राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, किसानों पर लाठीचार्ज करा रही मोदी सरकार


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/manoranjan/shooting-place-in-london-452244.html

No comments:

Post a Comment