Saturday, 27 October 2018

5G से लेकर 'INDIA MOBILE CONGRESS 2018' में ये रहा ख़ास


READ MORE

तीन दिवसीय इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2018 (IMC 2018) का शनिवार को समापन हो गया. 25 अक्टूबर से शुरू हुए इस इवेंट में सैमसंग, इंटेल, नोकिया, सिस्को, फेसबुक, हुआवे, स्टर्लाइट, वोडाफोन आइडिया, रिलायंस जियो, एयरटेल तथा बीएसएनएल जैसी दूरसंचार कंपनियों ने हिस्सा लिया. इन कंपनियों ने मुख्य रूप से 5जी, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, ऑग्मेंटेड एंड वर्चुअल रिएलिटी, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, रोबोटिक्स, स्मार्ट सिटी सॉल्यूशंस, फिनटेक, हेल्थ-टेक, ऑटोनॉमस कार्स तथा साइबर सिक्योरिटी जैसी टेक्नोलॉजी को शोकेस किया.4 हजार करोड़ का मिला निवेश
इंडिया मोबाइल कांग्रेस में भारत कम्युनिकेश के क्षेत्र में 4 हजार करोड़ का निवेश पाने में कामयाब रहा. समापन समारोह में पहुंचे संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि यह उम्मीद से दोगुना है और आयोजन की सफलता ने भविष्य के लिए संभावनाओं के द्वार खोल दिए. उन्होंने आगे कहा कि अभी इंडिया मोबाइल कांग्रेस को मात्र दो साल हुए हैं लेकिन इतने कम समय में ही इसने विशेष मुकाम हासिल कर लिया. अब इसे नियमित करने का प्रयास किया जाएगा.


तीन सौ से ज्यादा कंपनियों ने लिया हिस्साइस इवेंट में बीस देशों की तीन सौ से ज्यादा कंपनियों ने हिस्सा लिया और अपने लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, प्रोडक्ट्स, सर्विसेज और एप्लीकेशन्स को शोकेस किया. इसके अलावा बिम्सटेक और आसियान देशों के राजनीतिक प्रतिनिधिमंडल ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया.



250 ऐप्स को किया गया लॉन्च


IMC 2018 के आखिरी दिन संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटिग्रेटेड सर्विसेज, हेल्थ, फार्मा, सिक्योरिटी, सेफ्टी, फूड, स्पोर्ट, सोशल नेटवर्किंग, ट्रैवल, एजुकेशन, डिजास्टर मैनेजमेंट से जुड़े 250 ऐप्स को लॉन्च किया. इसमें ज्यादातर ऐप्स ऐसे हैं जो समाज कल्याण से जुड़े हैं.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/IgJjUUCv94c/story01.htm

No comments:

Post a Comment