Tuesday, 2 October 2018

मुंबई के मरीन ड्राइव पर बनाया गया 90 लाख रूपये का शौचालय


READ MORE

दक्षिण मुंबई के मरीन ड्राइव पर सौर पैनल और जल संरक्षित करने वाली निर्वात प्रौद्योगिकी से सुसज्जित एक शानदार पर्यावरणोन्मुखी सार्वजनिक शौचालय बनाया गया है.नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि शौचालय का निर्माण 90 लाख रूपये में किया गया है. इस शौचालय से जॉगिंग करने वाले लोगों और साइकिल सवारों के साथ आम लोगों को मदद मिलेगी.उन्होंने बताया कि उपयोक्ताओं को सेवा के लिए शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ेगा.शिवसेना की युवा शाखा के नेता आदित्य ठाकरे ने सोमवार को यहां छह ब्लॉक के शौचालय का उद्घाटन किया.


इस शौचालय का निर्माण मिश्र-धातु निर्माता प्रमुख कंपनी जेएसडब्ल्यू स्टील, समाटेक कंपनी की सामाजिक विकास शाखा समाटेक फाउंडेशन, और नरीमन प्वाइंट चर्चगेट सिटिजन्स एसोसिएशन ने मिल कर किया है. जेएसडब्ल्यू के एक अधिकारी ने बताया कि एक शौचालय में आमतौर पर एक बार फ्लश के लिए आठ लीटर पानी की जरूरत होती है लेकिन इस शौचालय के लिए केवल 800 मिलीलीटर पानी की आवश्यकता होगी.


यह भी पढ़ें: SC के फैसले के बाद अब सबरीमाला परिसर में पहला काम होगा महिलाओं के शौचालय बनाना


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/mi-oCCTqmr0/story01.htm

No comments:

Post a Comment