Tuesday, 2 October 2018

गांधी जयंती पर वर्धा में कांग्रेस कार्य समिति करेगी बैठक, राहुल गांधी रहेंगे मौजूद


READ MORE

महात्मा गांधी की 149वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेस मंगलवार को वर्धा में अपनी कार्य समिति की बैठक कर रही है. पार्टी ने कहा कि इस मौके पर वह देश में व्याप्त “डर, नफरत और हिंसा के माहौल” के खिलाफ संदेश देगी. अगले साल गांधी जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में साल भर चलने वाले समारोहों का शुभारंभ भी आज बापू की 149वीं जयंती से ही हो रहा है.ये भी पढ़े : जब गांधी जी की हो गई थी बोलती बंद, कांपने लगे थे हाथ-पैर…


पार्टी के एक नेता ने बताया कि बैठक के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी वर्धा के सेवाग्राम आश्रम में मौजूद होंगे और पार्टी महात्मा गांधी के संदेश को देश भर में पहुंचाएगी. उन्होंने बताया कि सेवाग्राम आश्रम में एक प्रार्थना सभा, ‘शांति’ मार्च और एक जनसभा आयोजित की जाएगी जहां राहुल गांधी अपना संदेश देंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि वर्धा में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक करने का प्रतीकात्मक महत्त्व है.


ये भी पढ़ेंः Gandhi @150: जब बापू ने आजमगढ़ के इस कॉलेज में टेका था मत्थाउन्होंने कहा, ‘‘सत्याग्रह पर शुरुआती विचार-विमर्श 1940 में सेवाग्राम में ही हुआ था. कांग्रेस कार्य समिति ने सेवाग्राम में बैठक कर भारत छोड़ो आंदोलन पर प्रस्ताव 14 जुलाई 1942 को पारित किया था.” अप्रैल 1936 में महात्मा गांधी ने वर्धा के समीप शेगांव ग्राम में अपना निवास बनाया और इसको नया नाम सेवाग्राम दिया जिसका अर्थ है ‘सेवा का गांव’.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/mi-oCCTqmr0/story01.htm

No comments:

Post a Comment