READ MORE
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को को कहा कि देश की आजादी के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के ‘घर के एक कुत्ते’ ने भी अपना बलिदान नहीं दिया है. कांग्रेस महासचिव खड़गे महाराष्ट्र के जलगांव जिले में पार्टी की जन संघर्ष यात्रा के दूसरे चरण की शुरूआत के लिए आयोजित एक रैली को संबोधित कर रहे थे.कांग्रेस नेता इस यात्रा के जरिए महाराष्ट्र का दौरा कर रहे हैं और वे तीन महीने में 150 विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे. पहले फेज में पार्टी नेता कोल्हापुर से पुणे जाएंगे और यह यात्रा आठ सितम्बर को समाप्त होगी. वहीं दूसरा फेज उत्तरी महाराष्ट्र में नौ अक्टूबर से शुरू होगा.
खड़गे ने कहा, ‘हम लोगों (कांग्रेस) ने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया है. इंदिरा गांधी ने देश की एकता-अखंडता के लिए बलिदान दिया. राजीव गांधी ने देश के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया. मुझे बताइए कि देश की आजादी के लिए भाजपा और संघ (नेताओं) के घर का एक कुत्ता भी कुर्बान हुआ है. हमें बताइये (देश की आजादी के लिए) आपके कौन से लोग जेल गए हैं.’
बता दें कि खड़गे पहले भी इस तरह की टिप्पणी कर चुके हैं. उन्होंने फरवरी में लोकसभा में कहा था, ‘गांधीजी, इंदिराजी ने देश की एकता के लिए अपना जीवन कुर्बान किया, आपकी ओर से किसने किया? एक कुत्ता भी नहीं.’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके बाद पलटवार करते हुए कहा था, ‘कांग्रेस ने भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद जैसे स्वतंत्रता सैनानियों के योगदान पर कभी कुछ नहीं कहा. उन्हें लगता है कि केवल एक परिवार ने हमें आजादी दिलाई.’
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/yKYdXdiGVvc/story01.htm
No comments:
Post a Comment