Thursday, 4 October 2018

धारा 377 के फैसले पर ब्रिटिश उच्चायोग ने दी पार्टी, LGBT संग मनाया जश्‍न


READ MORE

ब्रिटेन ने धारा 377 पर उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए गुरुवार को दिल्‍ली में अपने उच्‍चायोग में जश्‍न मनाया. ब्रिटेन ने कहा कि यह फैसला सुनिश्चित करने में मदद करेगा कि एक व्यक्ति जो प्यार करता है, वह यह निर्धारित कर सकता कि समाज को उनके साथ कैसे पेश आना चाहिए.ब्रिटिश उच्चायोग ने गुरुवार को शीर्ष अदालत के हालिया फैसले का जश्न मनाने के लिए एक समारोह का आयोजन किया. समलैंगिक, बाई सेक्सुअल और ट्रांसजेंडर (एलजीबीटी) समुदाय के 100 से अधिक सदस्य, मानवाधिकार कार्यकर्ता और अधिवक्ता अदालत के इस फैसले की सराहना करने के लिए एक साथ इस कार्यक्रम में आए. उन्‍होंने अपने मूल अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए अपनी लड़ाई का जश्न मनाया.




इस समारोह में भारतीय दंड संहिता की धारा 377 का वह हिस्सा पढ़ा गया. इसके बारे में अदालत ने फैसले में कहा था कि सहमति से दो वयस्क पुरुषों या महिलाओं के बीच संबंध आपराधिक कृत्य नहीं है.


इस बारे में मिनिस्‍टर काउंसलर काइरन ड्रेक ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का ब्रिटेन स्‍वागत करता है. प्रेम महान है और सहमति से दो वयस्‍कों के बीच के प्रेम का जश्‍न मनाया जाना चाहिए.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/yKYdXdiGVvc/story01.htm

No comments:

Post a Comment