Saturday, 27 October 2018

चिदंबरम ने बताए वो तीन मुद्दे जो BJP को लोकसभा चुनाव में डरा सकती है


READ MORE

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि नौकरियों की कमी, महिला और बच्चों की सुरक्षा और कीमतों में हो रहा इजाफा आने वाले चुनावों में बीजेपी को परेशान करेगा. कांग्रेस की घोषणापत्र समिति के प्रमुख और पूर्व वित्त मंत्री ने ये बातें मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में कही.2019 के लोकसभा चुनावों के लिये पार्टी के घोषणापत्र को तैयार करने से पहले समिति के सदस्य शहर के दौरे पर हैं जहां वो समाज के विभिन्न वर्ग के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे.


चिदंबरम ने कहा कि शनिवार को समिति को दो घंटे की चर्चा के दौरान 67 सुझाव मिले. उन्होंने कहा कि नौकरियों की कमी, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा और कीमतों में इजाफा लोगों की सबसे महत्वपूर्ण चिंता हैं. उन्होंने कहा, ‘‘ये मुद्दे लोकसभा चुनावों में बीजेपी को परेशान करेंगे.’’


पूर्व मंत्री ने कहा कि इन चिंताओं को कांग्रेस के घोषणा-पत्र में शामिल किया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप (जनता) कहते हैं कि पेट्रोल और डीजल के दाम घटने चाहिए और सरकार इसे नहीं सुनती है तब ये सरकार लोकतांत्रिक नहीं है.’’बीजेपी के 2014 के चुनावी वादों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक कमरे में बैठ आपके बैंक खातों में 25 लाख रूपये डालने या चार करोड़ नौकरियों का वादा कर सकता हूं…सुबह एक काम और शाम को दूसरा. हम आपसे सुनना और जानना चाहते हैं कि आप क्या उम्मीद करते हैं.’’


ये भी पढ़ें:


व्रत खोलने के लिए अनुष्का को करना पड़ा लंबा इंतजार, विराट ने शेयर की PIC


कमजोर लड़कियों के साथ, कैसे सुपर पावर बनेगा भारत!

No comments:

Post a Comment