Saturday, 27 October 2018

‘RJD-कांग्रेस का झुनझुना रखा रह जाएगा, BJP-JDU-LJP-RLSP मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे’


READ MORE

बिहार के बक्सर से सांसद और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा है कि बीजेपी- जेडीयू (जनता दल युनाइटेड) बिहार में बराबर सीटों पर लड़ेंगी साथ ही आरएलएसपी (राष्ट्रीय लोक समता पार्टी) और एलजेपी (लोक जनशक्ति पार्टी) को भी पूरा सम्मान मिलेगा. बीजेपी किसी भी सहयोगी के मान-सम्मान में कमी नहीं रखेगी. मुझे विश्वास है कि किसी भी सहयोगी को कोई शिकवा-शिकायत नहीं रहेगी.न्यूज18 हिंदी से विशेष बातचीत में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे ने कहा, “अगले दो तीन दिन में सब कुछ साफ हो जाएगा. उपेंद्र कुशवाहा और रामविलास पासवान बीजेपी के साथ थे, हैं और रहेंगे. 2019 के चुनाव में बिहार नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाने का काम करेगा. सभी सीटों पर हम मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे. आरजेडी और कांग्रेस के सपने कभी पूरे नहीं होंगे. इन सबका झुनझुना रखा रह जाएगा.”


चौबे ने कहा, “ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सारे पहलुओं पर विचार करने के बाद ही शीट शेयरिंग पर आगे बढ़ने का काम किया है. राजद-कांग्रेस का ‘महाठगबंधन’ न बिहार में चलने वाला है और न ही देश में. ये लोग बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ दुष्प्रचार करके जनता को गुमराह कर रहे हैं, इसलिए चुनाव में जनता इसका जवाब देगी.”


rashtriya Lok samta Party, Upendra Kushwaha, Ram Vilas Paswan, CM Nitish Kumar, JDU, BJP, LJP, RLSP, NDA, amit shah, seat sharing formula, Lok Jan Shakti Party, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, उपेंद्र कुशवाहा, राम विलास पासवान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जेडीयू, बीजेपी, एलजेपी, आरएलएसपी, एनडीए, अमित शाह, सीट शेयरिंग फॉर्मूला, लोक जन शक्ति पार्टी, बिहार की राजनीति, bihar politics,       कांग्रेस-आरजेडी ऑक्सीजन पर हैं: अश्विनी चौबे“कांग्रेस और आरजेडी जैसी पार्टियां जनता में यह दिखा रही हैं कि हम अभी जिंदा हैं लेकिन असल में ये सब ऑक्सीजन पर चल रहे हैं. विपक्ष कन्हैया जैसे लोगों को बिहार में अपना मॉडल बना रहा है तो उसका भगवान ही मालिक है. जनता ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करेगी.”


‘मुस्लिम भाई श्रीराम को भगवान माने न माने, महापुरुष मानते हैं’


चौबे ने कहा, “राम मंदिर का केस अभी सुप्रीम कोर्ट में है. हम तो चाहते हैं कि अदालत इस मामले में जल्द निर्णय ले. पूरे देश की भावना है कि मंदिर बन जाए. न केवल हिंदू बल्कि अब तो अधिकांश मुस्लिम भाइयों की भी यही भावना है. विवाद वाली जगह पर मस्जिद नहीं बन सकती, ये मुस्लिम भाई कहते हैं.”


“वे श्रीराम को भगवान के रूप में माने न माने लेकिन महापुरुष मानते हैं, इसलिए मुझे विश्वास है कि सब लोग मिलकर अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनवाने का काम पूरा करेंगे. चाहे कानून से हो, कोर्ट से हो या फिर आपसी सहमति से. यही जनता की भावना है.”


ये भी पढ़ें:


BJP विरोधी पार्टियों को नहीं राहुल के नेतृत्व पर विश्वास, क्या उन्हें चाहिए ‘कमजोर कांग्रेस’


क्या है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कैसे बना इतना बड़ा संगठन, पढ़िए पूरी कहानी


बीजेपी के ‘चाणक्य’ अमित शाह का कुछ ऐसा है सियासी सफर

No comments:

Post a Comment