READ MORE
कांग्रेस ने पूर्व सांसद प्रिया दत्त को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया है. इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रिया ने कहा कि इसमें कोई परेशानी की बात नहीं है और नए लोगों को मौका मिलना चाहिए.कांग्रेस के संगठन महासचिव अशोक गहलोत की ओर से प्रिया को जारी पत्र में कहा गया है, ‘आपको सूचित किया जाता है कि आपको अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव की जिम्मेदारी से मुक्त किया जाता है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आपकी कड़ी मेहनत और योगदान की सराहना करते हैं.’
पूर्व केंद्रीय मंत्री और बॉलीवुड एक्टर सुनील दत्त की पुत्री प्रिया ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी का धन्यवाद करते हुए ट्वीट किया, ‘इस पत्र को लेकर कोई परेशान होने वाली बात नहीं है. यह एक प्रक्रिया है और मैं लंबे समय तक सचिव रही हूं. संगठन में नए और नौजवान लोगों को लाया जाना चाहिए.’
ये भी पढ़ें- KBC: 15 साल पहले आंतकियों ने पति को किया अगवा, अब सीज़न की पहली करोड़पति बनी बिनिता जैन
Article source: https://hindi.news18.com/news/entertainment/hollywood/drunk-game-of-thrones-actor-kit-harington-thrown-out-of-bar-in-new-york-1223402.html
No comments:
Post a Comment