Monday, 1 October 2018

तैमूर नगर में एक शख्स की गोली मार कर हत्या, इलाके में प्रदर्शन


READ MORE

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तैमूर नगर में रविवार को दो अज्ञात लोगों ने 34 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी जिसके बाद इलाके में प्रदर्शन शुरू हो गया. पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने दो मोटरसाइकिलों में आग लगा दी और भीड़ को संभालने के लिए आई पुलिस पर पथराव किया.पुलिस का एक जवान पथराव की वजह से घायल हो गया और फिलहाल अस्पताल में भर्ती है. प्रदर्शन में अन्य पुलिस कर्मी मामूली रूप से घायल हुए.


(ये भी पढ़ें- विवेक तिवारी की हत्या एनकाउंटर नहीं बल्कि मर्डर केस हैः सिद्धार्थ नाथ सिंह)


पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) चिन्मय बिस्वाल ने कहा कि रूपेश नाम का शख्स दो अज्ञात लोगों द्वारा की गई गोलीबारी में घायल हो गया. हमलावर रूपेश के घर के सामने से गुजर रहे थे. बाद में एक अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया.हालांकि, स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि रूपेश पर दो लोगों ने गोली चलाई जिनके ड्रग तस्करों से संबंध होने का संदेह है. उसके परिवार ने दावा किया कि उसने इलाके में मादक पदार्थ बेचे जाने का विरोध किया था और इसलिए उस पर हमला किया गया.


स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया और पुलिस पर आरोपियों के साथ मिले होने का आरोप लगाया. पुलिस ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है.


(ये भी पढ़ें- पूर्व सरपंच की बेरहमी से हत्या, सिर में चोट के गहरे निशान) 


Article source: https://hindi.news18.com/news/entertainment/hollywood/drunk-game-of-thrones-actor-kit-harington-thrown-out-of-bar-in-new-york-1223402.html

No comments:

Post a Comment