READ MORE
कांग्रेस ने इस साल के अंत में होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को नौ समितियों की घोषणा की. इनमें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व संगठन महासचिव अशोक गहलोत को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है.गहलोत ने गुरुवार को जारी एक बयान में बताया कि पार्टी अध्यक्ष ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए नौ समितियों का गठन किया है. इनमें चुनाव समन्वय समिति, प्रदेश चुनाव समिति, अभियान समिति, घोषणापत्र समिति, प्रचार व प्रकाशन समिति, मीडिया व संवाद समिति, परिवहन व आवास समिति, प्रोटोकाल समिति और अनुशासन समिति शामिल हैं.
समन्वय समिति का अध्यक्ष गहलोत को बनाया गया है.
बयान के अनुसार इन सभी समितियों के अध्यक्ष समन्वय समित के सदस्य होंगे. इसके अलावा समन्वय समिति का अध्यक्ष इसकी बैठकों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को विशेष आमंत्रित की तरह बुला सकते हैं.पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी प्रचार व प्रकाशन समिति की कमान संभालेंगे तो वरिष्ठ नेता रघु शर्मा को चुनाव प्रचार समिति के नेतृत्व की जिम्मेदारी दी गई है.
पूर्व सांसद हरीश चौधरी घोषणपत्र समिति के प्रमुख होंगे.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/5YzHfY6RnnA/story01.htm
No comments:
Post a Comment