Thursday, 4 October 2018

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती पर कांग्रेस का कटाक्ष : हजारों घाव देकर सरकार लगा रही है बैंड एड


READ MORE

केंद्र सरकार द्वारा गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती करने के बाद कांग्रेस ने मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि सरकार ने ‘हजारों घाव’ देने के बाद अब ‘बैंड-एड’ लगाया है. पार्टी ने यह भी दावा किया कि जनता की भारी नाराजगी और आगामी विधानसभा चुनाव में ‘हार तय’ देखकर मोदी सरकार ने यह कदम उठाया है.कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘जनता के गुस्से और पांच राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों में हार तय देखकर मोदी सरकार ने हजारों घाव देने के बाद अब बैंड-एड लगाने का काम किया है.’ सुरजेवाला ने कहा, ‘मई 2014 से मोदी सरकार ने आम लोगों से पेट्रोलियम उत्पादों पर कर के जरिए 13 लाख करोड़ रुपये की लूट की है. प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को इसका जवाब देना चाहिए कि वे इस लूट को क्यों छिपा रहे हैं?’


बता दें कि कीमतों में की गयी 2.50 रुपये की कमी 1.50 रुपया एक्साइज ड्यूटी को कम करके की गयी है. बाकी का बचा एक रुपया पेट्रोलियम का खुदरा काम करने वाली सरकारी कंपनियां वहन करेंगी. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि उत्पाद शुल्क में कटौती से केंद्र सरकार को 10,500 करोड़ रुपये के टैक्स रेवेन्यू का नुकसान होगा. सरकार ने गुरुवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक व्यवस्था के तहत 2.50 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की है.


ये भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल की घटी कीमतों पर बोले केजरीवाल, ‘ये तो धोखा हुआ’


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/5YzHfY6RnnA/story01.htm

No comments:

Post a Comment