Saturday, 27 October 2018

आज फिर सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए नई कीमत?


READ MORE

पिछले कई दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो रही लगातार गिरावट का क्रम रविवार को भी जारी रहा. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को पेट्रोल की कीमत में 40 पैसे की कमी आने के बाद दाम 80.05 रुपये प्रति लीटर हो गए. वहीं डीजल की कीमत में 33 पैसे की कमी होने के बाद दाम 74.05 रुपये प्रति लीटर हो गया है.वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट का क्रम जारी है. यहां पेट्रोल के दाम में 39 पैसे कमी दर्ज किए जाने के बाद दाम 85.54 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. वहीं डीजल की कीमत में 35 पैसे की कमी दर्ज किए जाने के बाद प्रति लीटर कीमत 77.61 रुपये हो गई है.


गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल की कीमत में शनिवार को भी गिरावट दर्ज की गई थी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल की कीमत में 40 पैसे की कमी दर्ज की गई थी. वहीं डीजल के दाम 35 पैसे कमी आई थी. शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.45 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 74.38 रुपये प्रति लीटर रहें हैं.


ये भी पढ़ें: धान का कटोरा छत्तीसगढ़ कैसे और कब बन गया ‘सीडी फैक्ट्री’?वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की दाम में 40 पैसे और डीजल की कीमत में 37 पैसे की कमी दर्ज की गई थी. इसके बाद यहां पेट्रोल 85.93 रुपये प्रति लीटर और डीजल 77.96 रुपए प्रति लीटर मिल रहा था.


शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत में 25 पैसे और डीजल के दाम 7 पैसे की कमी दर्ज की गई थी. जिसके बाद यहां पेट्रोल, प्रति लीटर 80.85 रुपये हो गया वहीं डीजल के दाम प्रति लीटर 74.73 रुपये हो गए थे.


 


ये भी पढ़ें: खेसारी लाल यादव के देवी गीतों के साथ कीजिए दिन की शुरुआत, बन जाएगी बिगड़ी बात


Article source: http://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/know-your-horoscope-17-916849.html

No comments:

Post a Comment