Wednesday, 3 October 2018

राफेल पर एयर चीफ मार्शल बोले- सौदे से कई फायदे, यह गेम चेंजर साबित होगा


READ MORE

वायुसेना प्रमुख बी एस धनोआ ने राफेल विमान सौदे पर कहा कि राफेल अच्छा विमान है, जब यह उपमहाद्वीप में आएगा तो यह काफी फायदेमंद साबित होगा. वायुसेना प्रमुख ने कहा कि हमें अच्छा पैकेज मिला है. हमें इस सौदे में कई फायदे मिले हैं.



बुधवार को एक कार्यक्रम में धनोआ ने कहा कि दसॉल्ट एविएशन को ऑफसेट साझेदार का चयन करना था और इसमें सरकार, भारतीय वायु सेना की कोई भूमिका नहीं थी. इससे पहले भी धनोआ ने कहा था कि राफेल से भारतीय सेना को मजबूती मिलेगी. उन्होंने नरेन्द्र मोदी सरकार का समर्थन करते हुए कहा था, राफेल और एस-400 देकर सरकार भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ा रही है ताकि नुकसान की भरपाई हो सके.



उन्होंने कहा था- ‘केंद्र सरकार आज हमें राफेल लड़ाकू विमान देने की तैयारी करवा रही है. इन विमानों के जरिए हम सेना के सामने जो भी मुश्किलें हैं, उसका सामना कर पाएंगे.’



यह भी पढ़ें: शिवसेना सांसद संजय राउत का बयान, राफेल करार ‘बोफोर्स का भी बाप’



राफेल विवाद में दिलचस्प मोड़ पिछले महीने तब आया जब फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के हवाले से कहा गया कि फ्रांस को दसॉल्ट एविएशन के वास्ते भारतीय साझेदार चुनने के लिए कोई विकल्प नहीं दिया गया था. मोदी ने 10 अप्रैल 2015 को पेरिस में ओलांद के साथ बातचीत के बाद 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने की घोषणा की थी. (एजेंसी इनपुट के साथ)


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/hc-notice-to-center-and-aap-government-on-breastfeeding-facility-1452038.html

No comments:

Post a Comment