Thursday, 4 October 2018

राज कपूर की हिट फिल्मों को इस जोड़ी ने दिया था संगीत


READ MORE

बॉलीवुड में राज कपूर को शो मैन यूं ही नहीं कहा गया. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को न सिर्फ एक से बढ़कर एक नायाब फिल्में दीं बल्कि संगीतकारों की एक ऐसी जोड़ी भी दी जिसने हिंदी फिल्म संगीत की दुनिया में अलग ही मुकाम हासिल किया और ये जोड़ी थी मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर शंकर-जयकिशन की.शंकर, जो हैदराबाद के रहने वाले थे, को अपने शुरुआती दिनों में तबला बजाने का शौक था जबकि जयकिशन गुजरात के थे और वो हारमोनियम बजाना पसंद करते थे. लेकिन किस्मत ऐसी कि जब ये दोनों कलाकार मुंबई पहुंचे तो काम की तलाश में एक ही गुजराती डायरेक्टर के पास जाते थे और इसी काम की खोज में दोनों की दोस्ती हो गई. जिसके बाद ये जोड़ी म्यूजिक इंडस्ट्री पर राज करने लगी. आइए देखते हैं यूट्यूब पर मौजूद इस जोड़ी के मशहूर गानों के वीडियो…


इस भोजपुरी एक्ट्रेस का डांस देखकर माधुरी को भूल जाएंगे आप!



साल 1960 में आई राज कपूर की फिल्म ‘जिस देश में गंगा बहती है’ का गाना ‘ओ बसंती पवन’, शंकर-जयकिशन की फेमस कम्पोजीशन में से एक है. सुनिए ये गाना…



1955 की फिल्म ‘श्री 420’, नर्गिस और राज कपूर की यादगार फिल्म है. इस फिल्म का गाना ‘प्यार हुआ इकरार हुआ’ हर बारिश याद आ ही जाता है. यूट्यूब पर ये गाना आज भी उतना ही ज्यादा सुना जाता है जितना कि फिल्म के दौर में सूना जाता था. यूट्यूब पर इस वीडियो को 64 लाख से भी ज्यादा व्यूज़ हासिल हैं.



1970 में आई राज कपूर की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल है. इस फिल्म को बॉलीवुड की सबसे लम्बी फिल्म कि केटेगरी में चुना गया. इस फिल्म से ऋषि कपूर ने अपना डेब्यू किया था. सुनिए गायक मुकेश की आवाज़ में इस फिल्म का सबसे फेमस गाना…



साल 1969 में आई शम्मी कपूर और वैजयंतीमाला की फिल्म ‘प्रिंस’ का सबसे हिट गाना ‘बदन पे सितारे’, एक ब्लॉकबस्टर गाना साबित हुआ. इस गाने को अब तक बॉलीवुड में कई बार रिवाईव किया गया. सुनिए ये गाना…



बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता देव आनंद और अभिनेत्री साधना की हिट फिल्म ‘असली-नकली’ का गाना ‘तेरा मेरा प्यार अमर फिर क्यों’ सबसे ज्यादा पसंद किया गया था. इस फिल्म का म्यूजिक शंकर जयकिशन ने दिया है.



YouTube पर छाया खेसारी लाल और प्रियंका सिंह का ये गाना, क्या आपने देखा?

No comments:

Post a Comment