Thursday, 4 October 2018

इस अभिनेत्री ने किया खुलासा, रात को घर आकर 'ड्रिंक' करते थे सलमान ख़ान


READ MORE

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इन दिनों अमेज़न प्राइम पर शुरु हुए अपने नए शो ‘हियर मी लव मी’ की वजह से चर्चा में हैं. डेटिंग से जुड़े इस शो में शिल्पा शेट्टी आने वाले कंटेस्टेंट को ब्लाइंड डेट करवाती हैं और इसी शो के बारे में बातचीत करते हुए शिल्पा शेट्टी ने अपने और अभिनेता सलमान खान की डेटिंग को लेकर पूछे गए सवालों के भी जवाब दिए.सलमान खान और शिल्पा शेट्टी ने ‘दस’, ‘गर्व: प्राइड एंड ऑनर’, ‘औज़ार’, ‘फिर मिलेंगे’, ‘शादी करके फंस गया यार’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है और इसी दौरान ये अफवाह भी आई की दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.


लेकिन सलमान के साथ किसी भी तरह की रोमांटिक डेट की बात को शिल्पा ने साफ कर दिया.


जब सलमान-अक्षय के साथ नाचीं सपना चौधरी!


Salman Khan Shilpa Shetty


सलमान खान और शिल्पा शेट्टी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं


शिल्पा के अनुसार, ”सलमान और मैं अच्छे दोस्त रहे हैं और हमारे अफेयर को लेकर हई बातें अफ़वाह थीं. हम तो कभी डेट पर भी नहीं गए. सलमान खान एक अच्छे इंसान हैं.”



​हालांकि शिल्पा ने अपने परिवार और सलमान को लेकर बात करते हुए कहा, ”सलमान कभी-कभी मेरे घर रात में आ जाया करते थे. मैं सोई रहती थी और वो मेरे पापा के साथ बैठ कर घंटों बातें करते थे और ड्रिंक भी करते थे. लेकिन जब मेरे पिता का निधन हुआ उस दिन वो मेरे घर आए. सलमान काफी उदास थे और बार काउंटर पर सिर झुकाकर बैठ गए. आज भी हम बहुत अच्छे दोस्त हैं.”

No comments:

Post a Comment