Friday, 5 October 2018

ममता सरकार को कोर्ट का झटका, दुर्गा पंडाल की आर्थिक सहायता पर फिलहाल रोक


READ MORE

पश्‍चिम बंगाल की ममता सरकार को झटका देते हुए कोलकाता हाईकोर्ट ने दुर्गा पंडाल के लिए दी जाने वाली आर्थिक सहायता पर मंगलवार तक रोक लगा दी है. कोलकाता हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा है कि किस फंड से दुर्गा पंडाल के लिए 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की जा रही है. कोर्ट ने इस संबंध में सरकार को हलफनामा दायर करने का भी आदेश दिया है. मामले की अगली सुनवाई मंगलवार को निर्धारित की गई है.जानकारी के अनुसार ममता सरकार ने राज्‍य की 28 हजार दुर्गा पूजा समिति को 10-10 हजार रुपये देने की घोषणा की थी. सरकार के इस फैसले से ममता सरकार पर 28 हजार करोड़ का बोझ पड़ेगा. इस मामले पर अब जनहित याचिका दायर कर इस पर रोक लगाए जाने की मांग की गई है. कोलकाता हाईकोर्ट ने अब ममता सरकार से पूछा है कि किस फंड से इस धनराशि का वितरण किया जा रहा है. इस संबंध में सरकार को हलफनामा भी दायर करने के निर्देश दिए गए हैं. मामले की अगली सुनवाई मंगलवार को निर्धारित की गई है.


इसे भी पढ़ें :-


पेट्रोल-डीजल पर कम से कम 10 रुपए की कटौती हो: ममता बनर्जीजर्मनी, इटली की यात्रा पर गईं ममता बनर्जी, निवेश लाना है लक्ष्‍य

No comments:

Post a Comment