READ MORE
हिंदुस्तान टाइम्स के लीडरशिप समिट में बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से जब पूछा गया कि आपकी जिंदगी में कौन स्पेशल व्यक्ति है तो उन्होंने कहा कि मेरी ज़िंदगी में काफी लोग हैं जो बहुत स्पेशल हैं. हालांकि ज़ोर देकर पूछे जाने पर भी किसी एक व्यक्ति का नाम उन्होंने नहीं लिया.इसके अलावा राहुल गांधी ने पाकिस्तान से भारत के संबंधों के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि हमारे दूसरे पड़ोसियों की तुलना में पाकिस्तान के साथ अलग रणनीति अपनानी पड़ेगी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत में लगातार आतंकवादी गतिविधियां करता है. जबकि नेपाल और श्रीलंका जैसे पड़ोसी देशों के साथ बात करने का हमारे पास काफी स्पेस है.
ये भी पढ़ेंः किताब में दावा- राज कपूर की बेटी से राजीव की शादी कराना चाहती थीं इंदिरा गांधी
मोदी सरकार की जीएसटी स्कीम की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी अर्थव्यवस्था का जानकार व्यक्ति कहेगा कि इसकी वजह से बिज़नेस को नुकसान पहुंचा है. कांग्रेस का जीएसटी का वर्ज़न दूसरा था जबकि बीजेपी का जीएसटी वैसा नहीं है.आधार पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा आधार को लाने के पीछे का उद्देश्य लोगों की ज़िंदगी को आसान बनाना था न कि लोगों की हर गतिविधि पर नज़र रखना.
ये भी पढ़ेंः कभी राहुल गांधी को ‘डेट’ करना चाहती थी करीना कपूर खान
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश की प्रगति के लिए ज़रूरी है कि बिज़नेसमैन और किसान साथ मिलकर चलें. लेकिन दोनों के बीच संवाद टूट चुका है जिसे शुरू करने की ज़रूरत है.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/NFexfvwoGuA/story01.htm
No comments:
Post a Comment