Thursday, 4 October 2018

पाकिस्तान बोला- बातचीत के बिना लटका ही रहेगा करतारपुर कॉरिडोर का मामला


READ MORE

पाकिस्तान ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुद्दों और विवादों को हल करने के लिए बातचीत ही एकमात्र रास्ता है और अगर दोनों देशों के बीच वार्ता नहीं होती तो सिख श्रद्धालुओं के लिए करतारपुर कॉरिडोर खुलने का मामला लटका रहेगा.विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने संवाददाताओं से कहा कि पाकिस्तान अपने पड़ोसी के साथ शांतिपूर्ण सह अस्तित्व के लिए सिर्फ प्रयास कर सकता है.


रेडियो पाकिस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक सिख श्रद्धालुओं के लिए करतारपुर कॉरीडोर खोले जाने के संबंध में एक सवाल के जवाब में फैसल ने कहा कि यदि दोनों देशों के बीच बातचीत नहीं हुई तो कुछ नहीं हो सकता. हालांकि उन्होंने सभी लंबित मुद्दों के हल के लिए भारत से बातचीत करने के अपने रूख को दोहराया.


गौरतलब है कि करतारपुर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के नारोवाल जिले में स्थित है. यह जगह भारत-पाकिस्तान सीमा के पास मौजूद है. पहले सिख गुरु ने 1522 में इसकी स्थापना की थी. पहला गुरुद्धारा ‘गुरुद्धारा करतारपुर साहिब’ यहीं बनाया गया था. कहा जाता है कि गुरुनानक देव जी का निधन यहीं हुआ था. दरअसल भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच न्यूयॉर्क में बैठक होनी थी लेकिन भारत ने जम्मू कश्मीर में तीन पुलिसकर्मियों की बर्बर हत्या का हवाला देते हुए बैठक रद्द कर दी थी.ये भी पढ़ें- BIGG BOSS 12 DAY 18 : ‘मां की कसम’ बनी घर में कलह की वजह, कौन बनेगा कैप्टन?


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/5YzHfY6RnnA/story01.htm

No comments:

Post a Comment