Monday, 1 October 2018

पाकिस्‍तान ने फिर मारी अपने पैरों पर कुल्‍हाड़ी, स्‍टांप पर छापी अपने ही गुनाह की तस्‍वीर


READ MORE

संयुक्‍त राष्‍ट्र में पिछले साल फिलीस्‍तीनी लड़की को कश्‍मीरी के रूप में दिखाने पर फजीहत झेलने के बाद पाकिस्‍तान ने एक बार फिर से गड़बड़ी कर दी. पाकिस्तान ने हाल ही में कश्मीर से जुड़े मुद्दों पर 20 अलग-अलग तस्वीरों वाली टिकटें जारी की थी. इनमें से एक टिकट पर 2016 में मारे गये कश्मीरी आतंकवादी बुरहान वानी की तस्वीर भी है. इसमें उसे आजादी का नायक बताया गया है. इनके अलावा इनमें पाकिस्‍तान प्रायोजित आतंकवाद के शिकार बने कश्‍मीरी पंडितों और सिखों की भी तस्वीर छाप दी गई.कश्मीरी पंडितों के एक समूह ने इन टिकट वापस लिए जाने के संबंध में हस्तक्षेप की मांग करते हुए संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस को चिट्ठी लिखी है. समूह का आरोप है कि कश्मीर में मानवाधिकारों के उल्लंघन को दिखाने के लिए टिकट पर उनके प्रदर्शन की तस्वीर लगाई गई है. इसके चलते उन्होंने पाकिस्तान की ओर से जारी टिकट को वापस लेने के लिए संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप करने की मांग की है.


रूट्स इन कश्‍मीर नाम के एक संगठन की ओर से लिखे गए खत में कहा गया है कि एक टिकट पर उनके कार्यक्रम में शामिल कश्‍मीरी पंडित की तस्‍वीर है. यह प्रदर्शन पाकिस्‍तान प्रायोजित आतंकवाद के विरोध में था. संगठन ने संयुक्‍त राष्‍ट्र से कहा कि वह पाकिस्‍तान से न केवल इन टिकटों को वापस लेने बल्कि इस बारे में माफी मांगने को भी कहे.


पाकिस्‍तानी मीडिया के अनुसार इन टिकटों को प्रधानमंत्री कार्यालय ने पास किया था. इनमें से एक टिकट पर लिखा है, ‘कश्‍मीर पाकिस्‍तान बनेगा.’बता दें कि विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने पाकिस्‍तान की पिछली गलती का इस बार अपने भाषण में भी जिक्र किया था.


(भाषा इनपुट के साथ)


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/manoranjan/hritik-roshan-suzanne-khan-divorce-suzzane-second-marriage-rumour-413417.html

No comments:

Post a Comment