Monday, 1 October 2018

Gandhi @150 LIVE: पीएम मोदी-राहुल गांधी ने राजघाट पर 'बापू' को दी श्रद्धांजलि


READ MORE

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मंगलवार को देश-विदेश में मनाई जा रही है. ‘ जय जवान जय किसान’ का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की भी अाज जयंती है. गांधी जयंती के मौके पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई कार्यक्रमों में शरीक होंगे. राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद स्वच्छता पुरस्कार बांटेंगे. इस दौरान पीएम भी मौजूद रहेंगे. गांधी जयंती पर पीएम मोदी राष्ट्रव्यापी ‘स्वच्छ्ता ही सेवा अभियान’ का समापन करेंगे. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन की पहली असेंबली लॉन्च करेंगे.


वहीं, महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी महाराष्ट्र के वर्धा जिले में स्थित सेवाग्राम आश्रम जाएंगे, जहां वह कांग्रेस वर्किंग कमिटी के साथ बैठक भी करेंगे. भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के बैनर तले हजारों किसान अपनी मांगों के साथ 2 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचने वाले हैं. किसानों की मांग है कि साल 2014 में मोदी सरकार बनने से पहले बीजेपी अपने घोषणापत्र में जो वायदे किए थे, उन वादों को पूरा करे.


यहां पढ़ें लाइव अपडेट


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/manoranjan/hritik-roshan-suzanne-khan-divorce-suzzane-second-marriage-rumour-413417.html

No comments:

Post a Comment