Monday, 1 October 2018

अपनी साथी को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में समलैंगिक महिला गिरफ्तार


READ MORE

बालासोर जिला पुलिस ने एक महिला को उसकी साथी की खुदकुशी के मामले में गिरफ्तार किया है. ये दोनों महिलाएं कथित तौर पर समलैंगिक संबंध में थी. पुलिस ने सोमवार को बताया कि 19 वर्षीय मृतका को जिले के नीलगिरि इलाके में 28 सितंबर को छत के पंखे से लटकता हुआ पाया गया था.ये दोनों अलग -अलग कॉलेजों की छात्राएं थी और अलग – अलग छात्रावास में रहती थीं.


(ये भी पढ़ें- फेसबुक पर पोस्ट डालने से पिता थे नाराज, बेटी ने कर ली आत्महत्या)


नीलगिरि पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक नलिता मोदी ने बताया कि सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों के बरामद होने के बाद समलैंगिक पहलू प्रकाश में आया. मृतका एवं आरोपी, दोनों के बीच बहुत करीबी संबंध थे. मृतका ने आरोपी से शादी का अनुरोध भी किया था. जब उसकी साथी ने प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया तब उसने खुदकुशी कर ली.(ये भी पढ़ें- पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद बदला सामूहिक आत्महत्या के जांच का रुख)


उन्होंने बताया कि अपनी साथी को खुदकुशी के लिए उकसाने को लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.


निरीक्षक ने बताया कि आत्महत्या करने से पहले महिला ने फांसी की तैयारी की एक तस्वीर अपनी साथी को भेजी थी. एक डायरी, एसएमएस और व्हाट्सऐप संदेशों से इस बात का खुलासा हुआ है कि वे समलैंगिक संबंध में थे.


(ये भी पढ़ें- दो बीवियों से तंग आकर पति ने फांसी लगाकर दी जान)


Article source: https://hindi.news18.com/news/entertainment/hollywood/drunk-game-of-thrones-actor-kit-harington-thrown-out-of-bar-in-new-york-1223402.html

No comments:

Post a Comment