Friday, 26 October 2018

कम हुए पेट्रोल और डीजल के दाम, जानें क्या है आज की कीमत


READ MORE

पेट्रोल और डीजल की कीमत में शनिवार को भी गिरावट दर्ज की गई है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल की कीमत में 40 पैसे की कमी दर्ज की गई है वहीं डीजल के दाम 35 पैसे कम हुए हैं. शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.45 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 74.38 रुपए प्रति लीटर रहेंगे.वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की दाम में 40 पैसे और डीजल की कीमत में 37 पैसे की कमी दर्ज की गई है. इसके बाद यहां पेट्रोल 85.93 रुपए प्रति लीटर और डीजल 77.96 रुपए प्रति लीटर मिलेगा.


शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत में 25 पैसे और डीजल के दाम 7 पैसे की कमी दर्ज की गई थी. जिसके बाद यहां पेट्रोल, प्रति लीटर 80.85 रुपए हो गया वहीं डीडल के दाम प्रति लीटर 74.73 रुपए हो गए थे.


यह भी पढ़ें:  इस राज्य में पेट्रोल से महंगा बिक रहा डीजल, जानें क्या है कारण?वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी दर्ज की गई थी. यहां भी पेट्रोल में 25 और डीजल में 8 पैसे की कमी दर्ज की गई थी. इसके बाद यहां प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 86.33 रुपए और डीजल की कीमत 78.33 रुपए हो गई थी.


यह भी पढ़ें:  एक महीने में 7 रुपये/लीटर तक सस्ता हो सकता है पेट्रोल!




Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/ff754vPRUCM/story01.htm

No comments:

Post a Comment