READ MORE
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को चुनाव प्रचार के लिए तेलंगाना जाएंगे. यहां वह पार्टी कैडर से मुलाकात करेंगे. इस दौरान राहुल, वारंगल, कोडांगल खम्मम भी जाएंगे. बता दें राज्य में समय से पहले चुनाव हो रहे हैं. सत्ताधारी दल टीआरएस भी इस चुनाव में दमखम लगा रही है ताकि वह दोबारा सत्ता में लौट सके.वहीं शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल की कीमत में 40 पैसे की कमी दर्ज की गई है वहीं डीजल के दाम 35 पैसे कम हुए हैं. मुंबई में पेट्रोल की दाम में 40 पैसे और डीजल की कीमत में 37 पैसे की कमी दर्ज की गई है.
इसके साथ ही सुहेलदेव भारत समाज 16वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर शनिवार को लखनऊ के रमाबाई पार्क में बड़ी रैली करेंगे. माना जा रहा है कि वह इस रैली में बीजेपी से नाता तोड़ने और इस्तीफे का ऐलान करेंगे
देश और दुनिया की Live खबरों के लिए पढ़ते रहें News18 Hindi
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/ff754vPRUCM/story01.htm
No comments:
Post a Comment