READ MORE
जम्मू कश्मीर के सोपोर में शहीद हुए भारतीय सेना के जवान बृजेश शर्मा (32) का शनिवार को पैतृक गांव बंगाणा के ननांवी में अंतिम संस्कार किया जाएगा. शहीद का पार्थिव शरीर आज हेलीकॉप्टर से थानाकलां लाया जाएगा.बता दें कि बारामूला जिले के सोपोर के पजलपोरा में शुक्रवार तड़के तीन बजे आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान बृजेश ने सर्वोच्च बलिदान दे दिया था. गोली लगने के बाद बृजेश को बादामीबाग स्थित सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया
बृजेश शर्मा 14 पंजाब रेजीमेंट में वर्ष 2003 में भर्ती हुए थे और वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के शोपियां में तैनात थे. बृजेश शर्मा की शहादत की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. बृजेश अपने पीछे अपनी माता धुरवी देवी, पत्नी श्वेता, एक 6 वर्षीय बेटी और एक भाई छोड़ गए. श्वेता गर्भवती हैं, लेकिन अपने दूसरे बच्चे को देखने से पहले ही बृजेश शर्मा ने शहादत का जाम पी लिया. गांव के लोग शहीद के परिवार वालों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं.
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/team-india-rajkot-ind-vs-sa-south-africa-super-game-cricket-mahendra-singh-dhoni-418071.html
No comments:
Post a Comment