Friday, 26 October 2018

सबरीमाला मंदिर पर SC के फैसले का समर्थन करने वाले संत के आश्रम पर हमला, मंत्री ने संघ परिवार पर लगाया आरोप


READ MORE

केरल के तिरुअंतपुरम में एक आश्रम पर शुक्रवार देर रात हमला किया गया. आश्रम को चलाने वाले संत ने पिछले दिनों सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का समर्थन किया था.स्वामी संदीपानंद गिरी का ये आश्रम तिरुअंतपुरम के बहारी इलाके में है. आश्रम के बाहर अज्ञात लोगों ने रात करीब ढाई बजे दो कार और एक स्कुटर को आग के हवाले कर दिया. हमलावर आग लगाकर घटनास्थल से फरार हो गए.




केरल के सीएम पिनराई विजयन ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है. उन्होंने फेसबुक पोस्ट पर कहा है कि लोगों के विचार अलग हो सकते हैं, लेकिन किसी को भी कानून से खिलवाड़ करने की ज़रुरत नहीं है. सीएम विजयन के मुताबिक दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.


इस बीच केरल के वित्त मंत्री टीएम थॉमस इसाक ने इस हमले के लिए संघ परिवार को ज़िम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा ”वो लोग कानून को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं.”


सुप्रीम कोर्ट ने पिछले महीने सबरीमाला मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं को जाने की इजाजत दे दी थी. कोर्ट ने कहा था कि महिलाओं को मंदिर में घुसने की इजाजत न देना संविधान के अनुच्छेद 25 (धर्म की स्वतंत्रता) का उल्लंघन है. लिंग के आधार पर भक्ति (पूजा-पाठ) में भेदभाव नहीं किया जा सकता है. सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का केरल में लगातार विरोध हो रहा है. आश्रम पर हमला इसी विरोध का हिस्सा है.


ये भी पढ़ें:


सबसे खतरनाक देश है पाकिस्तान, आतंकी हमले का रिस्क सीरिया से 3 गुना अधिक


सेना प्रमुख की दो टूकः आतंक का समर्थन बंद करे पाक, जवाब देने के कई तरीके हैं हमारे पास


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/team-india-rajkot-ind-vs-sa-south-africa-super-game-cricket-mahendra-singh-dhoni-418071.html

No comments:

Post a Comment