Thursday, 4 October 2018

लु‍धियाना में दो साल के बेटे के सामने मां से किया दुष्‍कर्म


READ MORE

पंजाब के लुधियाना जिले में एक अज्ञात व्यक्ति ने एक शादी शुदा महिला से उसके नाबालिग बेटे के सामने कथित रूप से रेप किया. पुलिस के मुताबिक महिला ने एफआईआर में बताया है कि बुधवार रात आरोपी न्यू कुंदनपुरी में दीवार फांदकर उसके घर में घुस आया. उसने उसके साथ मारपीट की और फिर दो साल के उसके बेटे के सामने उसके साथ बलात्कार किया.( ये भी पढ़ें- मां-बेटी से रेप का आरोप, 7 पुलिसकर्मियों समेत 18 के खिलाफ केस दर्ज)


अधिकारी के अनुसार महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी दोबारा यह वारदात करने पहुंचा तब उसने शोर मचा दिया. इस पर पड़ोसी पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी वहां से भाग गया. पड़ोसियों ने उसके पति को इस घटना की सूचना दी जो उस समय घर में नहीं था.आरोपी पीड़िता से उम्र में काफी छोटा है.


(ये भी पढ़ें- रेप पीड़िता का जबरन राजीनामा करवाने के आरोप, 2 पुलिसकर्मियों समेत 5 पर केस दर्ज)अधिकारी के मुताबिक भादसं की विभिन्न संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अबतक आरोपी की पहचान नहीं कर पायी है, जबकि महिला ने दावा किया कि वह गुनाहगार को पहचान लेगी.


( ये भी पढ़ें- महिला का आरोप- ‘उस औरत ने मेरा रेप किया, लेकिन पुलिस नहीं कर पा रही केस दर्ज’)


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/yKYdXdiGVvc/story01.htm

No comments:

Post a Comment