READ MORE
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को आशंका जतायी कि प्रदेश के पूजा स्थलों पर आने वाले दिनों में हमले हो सकते हैं क्योंकि भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र की राजग सरकार उनसे ‘‘व्यक्तिगत प्रतिशोध’’ लेने के लिए राज्य को ‘‘समाप्त’’ करने की साजिश कर रही है.नायडू ने आरोप लगाया था कि बिहार और अन्य राज्यों से ‘‘गुंडों’’ को कानून-व्यवस्था खराब करने के लिए आंध्र प्रदेश लाया जा रहा है. एक दिन पहले ही नायडू ने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार उनकी सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है.
नायडू आरोप लगाया कि सीबीआई जांच का आदेश दिया जाएगा और विधानसभा चुनावों में तेलुगु देशम पार्टी को सत्ता में दोबारा आने से रोकने के किसी भी प्रयास को हम सफल नहीं होने देंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार हिंदुओं की भावनाओं को भड़का कर उन्हें सरकार के खिलाफ कर रही है.
भाजपा ने मुख्यमंत्री की टिप्पणी को ‘‘उटपटांग’’ करार देते हुए कहा है कि यह नायडू के ‘‘पागलपन’’ को उजागर करती है.वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख वाई एस जगनमोहन रेड्डी पर गुरूवार को हुए हमले के कुछ ही घंटे बाद नायडू ने केंद्र और तेलंगाना राष्ट्र समिति पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि दोनों, उनकी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/afridi-wants-pcb-to-stop-pushing-for-india-series-410039.html
No comments:
Post a Comment