Friday, 26 October 2018

पश्चिम बंगाल: मां को मिठाई देने पर भड़का बेटा, बुजुर्ग पिता को पीटा


READ MORE

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में एक बेटे का अपने बुज़ुर्ग पिता को बेरहमी से पीटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो की पहचान करते हुए पुलिस आरोपी बेटे के घर पहुंची और अपने साथ थाने ले गई. पुलिस आरोपी बेटे से पूछताछ कर रही है.मिली जानकारी के मुताबिक, आरोप है कि पिता ने डायबिटीज़ की शिकार अपनी पत्नी को मिठाई खिला दी. जब इसकी जानकारी बेटे को लगी तो उसका ग़ुस्सा भड़क गया. गुस्से में बेटे ने अपने बुज़ुर्ग और कमज़ोर पिता का कॉलर पकड़ा और उनको थप्पड़ मार दिया. वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि इस बीच वो पिता से मिठाई के बारे में सवाल करता है. जबकि बुज़ुर्ग पिता अपनी ग़लती की माफी मांगता दिखता है. लेकिन इसके बावजूद भी बेटा उन्हें पीटता दिखाई देता है.


बुजुर्ग की पिटाई का यह वीडियो एक पड़ोसी ने बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद आसपास के लोग मीडिया वालों के साथ उनके घर पहुंच गए. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आरोपी बेटे के घर पहुंची और अपने साथ उसे थाने ले गई.


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/afridi-wants-pcb-to-stop-pushing-for-india-series-410039.html

No comments:

Post a Comment