Tuesday, 2 October 2018

किसानों की दिल्ली में हुई एंट्री, यूपी बॉर्डर पर देर रात खुले बैरियर


READ MORE

भारतीय किसान यूनियन (BKU) के बैनर तले ‘किसान क्रांति पदयात्रा’ को रोकने के लिए की गई सरकार की कोशिशें फीकी पड़ती दिख रही हैं. मंगलवार को किसान क्रांति यात्रा को पुलिस ने यूपी-दिल्ली बॉर्डर पर रोक दिया था. लेकिन देर रात किसानों को दिल्ली में एंट्री की इजाजत मिल गई है, जिसके बाद वे पूर्व प्रधानमंत्री और किसान नेता चौधरी चरण सिंह की स्मृति स्थल किसान घाट की ओर रवाना हो गए हैं.




इससे पहले दिन में किसानों की कुल 11 मुद्दों पर बात बननी थी लेकिन 7 पर तो सहमति बन गई और 4 मुद्दे अटक गए. इस पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के अध्यक्ष राकेश सिंह टिकैत ने कहा कि सरकार की मंशा किसानों की बात मानने की नहीं है. उन्होंने कहा कि सरकार के साथ वार्ता नाकाम रही.कब शुरू हुई थी किसान क्रांति पद यात्रा?
किसानों की ये पदयात्रा 23 सितंबर को हरिद्वार से शुरू हुई थी, जो 2 अक्टूबर को दिल्ली के ‘किसान घाट’ पर खत्म होनी थी. लेकिन, सरकार ने मंगलवार को एहतिहात के तौर किसानों को दिल्ली में दाखिल होने से रोक दिया. जिसके बाद बड़ी तादात में ये किसान दिल्ली-यूपी बॉर्डर और गाजीपुर इलाके में डटे रहे. हालांकि देर रात किसानों को दिल्ली में एंट्री की इजाजत मिल गई.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/A9ALzH7NJfQ/story01.htm

No comments:

Post a Comment