Sunday, 28 October 2018

शशि थरूर का बयान कांग्रेस की मानसिकता, राजीव गांधी ने भी विपक्ष को कहा था बिच्छू-जावडेकर


READ MORE

केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री और शिव लिंग पर कांग्रेस नेता शशि थरूर का बयान पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है जो 1984 में चुनावों के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा विपक्ष को ‘बिच्छु’ कहे जाने से स्पष्ट हो गई थी.उन्होंने कांग्रेस पर परोक्ष रूप से माओवादियों का समर्थन करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द्र और छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार आने वाले कुछ वर्षों में नक्सलवाद की समस्या को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है.


गौरतलब है कि राज्य में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं. इस संबंध में टिप्पणी के लिए कांग्रेस का कोई नेता उपलब्ध नहीं हो सका . संवाददाता सम्मेलन में जावडे़कर ने कहा, ‘जब छत्तीसगढ़ का गठन हुआ राज्य में कांग्रेस सत्ता में थी . नक्सलवाद अपने चरम पर था. नक्सलवादियों के नियंत्रण वाला क्षेत्र पहले के मुकाबले घटकर एक तिहाई रह गया है.’


ये भी पढे़ं: मोदी सरकार के आने के बाद माओवादी एक तिहाई जिलों में सिमटे : जावड़ेकरजावडे़कर ने शनिवार को थरूर द्वारा दिए गए उस तथा-कथित बयान की आलोचना की जिसमें थरूर ने दावा किया था कि आरएसएस के एक सूत्र ने किसी पत्रकार से कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शिव लिंग पर बैठे उस बिच्छु की तरह हैं जिन्हें न तो हाथ से हटाया जा सकता है और न हीं चप्पल से मारा जा सकता है.’


ये भी पढे़ं: विवाद के बाद जावड़ेकर ने वापस लिया ‘भीख का कटोरा’ वाला अपना बयान


टिप्पणी के बारे में सवाल करने पर जावडे़कर ने कहा, ‘कांग्रेस कयास लगा रही है कि राजनीतिक स्तर पर मोदी का मुकाबला कैसे करें, इसलिए वह अपमान करने पर उतर आयी है. राहुल बाबा रोज-रोज अपमान करते हैं. लोग वही करेंगे जो उन्हें आता है. शशि थरूर थोड़े सभ्य हैं लेकिन वह भी बिच्छु वाली टिप्पणी पर आ गए हैं.’


उन्होंने कहा, ‘1984 में कांग्रेस का विज्ञापन था. राजीव गांधी 1984 के चुनावों में विपक्ष को बिच्छु कहने वाला विज्ञापन लेकर आए थे. यह कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है.’


ये भी पढे़ं: प्रकाश जावड़ेकर बोले- मदद के लिए सरकार के सामने हाथ न फैलाएं स्‍कूल


Article source: http://rss.cnn.com/~r/rss/edition_entertainment/~3/osV3xLHtiDw/index.html

No comments:

Post a Comment