Wednesday, 3 October 2018

छेड़छाड़ की शंका में अनुसूचित जाति के युवक की पिटाई, गांव में जानवरों की तरह घुमाया


READ MORE

गुजरात के जूनागढ़ के भेसण तालुका में अनुसूचित जाति के एक युवक को बुरी तरह पीटने के बाद उसे जानवरों की तरह गांव में घुमाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में दो लोगों के खिलाफ अत्याचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.पूरा मामला इस तरह है कि फैक्ट्री में काम करने वाले मुकेश नामक अनुसूचित जाति के युवक को सोमवार को एक महिला से छेड़छाड़ के शक में फैक्ट्री मालिक कौशिक पटेल और तरुण पटेल ने बुरी तरह पीटा. पिटाई के बाद इस युवक को हाथ और पैरों के बल जानवरों की तरह पूरे गांव में घुमाया गया.


घटना का वीडियो भी है जिसमें युवक को घुटनों के बल चलने के लिए मजबूर किया जा रहा है. घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और फैक्ट्री मालिक कौशिक पटेल और तरुण पटेल के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निरोधक) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. वहीं, घायल युवक को जूनागढ़ के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया.


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/hc-notice-to-center-and-aap-government-on-breastfeeding-facility-1452038.html

No comments:

Post a Comment