Tuesday, 2 October 2018

त्योहारों में टैक्स चोरी रोकने के लिए सरकार ने बनाया नया सिस्टम!


READ MORE

सरकार को अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह एक लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करने की उम्मीद है. वित्त मंत्रालय का कहना है कि त्योहारों में डिमांड बेहतर रहेगी. इस दौरान सरकार ने  टैक्स चोरी रोकने के उपाए किए है. इससे जीएसटी संग्रह बढ़ने की उम्मीद की जा रही है. आपको बता दें कि सितंबर महीने में जीएसटी कलेक्शन बढ़कर 94,442 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है.(ये भी पढ़ें-मोदी सरकार के खजाने में इजाफा, सितंबर महीने में इतने करोड़ बढ़ा GST कलेक्शन)टैक्स चोरी रोकने के लिए नया सिस्टम- वित्त मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि त्योहारी मौसम में मांग बढ़ने से यह आंकड़ा एक लाख करोड़ रुपये को पार कर सकता है. इसके अलावा कर चोरी रोकने के लिए सिस्टम की कमियों को दूर करने के उपाय भी राजस्व बढ़ाने में मदद करेंगे. अधिकारी के अनुसार आमतौर पर लोग गणेश चतुर्थी तक अपनी खरीद टालते हैं. इसके बाद त्योहारी सीजन की शुरुआत होती है. (ये भी पढ़ें-GST काउंसिल की बैठक में नए टैक्स पर हुआ ये फैसला, जानिए 8 बड़ी बातें)


जीएसटी क्लेक्शन पहुंचेगा 1 लाख करोड़ के पार-लक्ष्मीकुमारन एंड श्रीधरन के भागीदार एल बद्री नारायण ने कहा कि त्योहारी सीजन की मांग से जीएसटी संग्रह एक लाख करोड़ रुपये को पार कर जाना चाहिए. यह वह समय होता है, जब लोग खरीदारी करते हैं और कंपनियां छूट और अन्य पेशकश देती हैं. हमें उम्मीद है कि बिक्री बढ़ने से सरकार को ज्यादा राजस्व मिलेगा. (ये भी पढ़ें-GSTN बनेगी सरकारी कंपनी, जानिए क्यों सरकार ने आज लिया ये फैसला)


एएमआरजी एण्ड एसोसिएटस में पार्टनर रजत मोहन ने भी कहा कि त्यौहारों और शादी-ब्याह का समय शुरू होने से कुल मिलाकर मांग बढ़ेगी और जीएसटी संग्रह बढ़ेगा. बढ़े हुए राजस्व से वित्तीय घाटे को कम नियंत्रित करने में मदद मिलेगी, जो सरकार के खर्चों को कम करने से ज्यादा बेहतर विकल्प है. 


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/mB6enzByJFg/story01.htm

No comments:

Post a Comment