READ MORE
आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर लोगों का भरोसा तोड़ने का आरोप लगाया है. रविवार को राघव चड्डा ने पार्टी द्वारा आयोजित ‘उत्तर भारतीय स्वाभिमान यात्रा रैली’ में कहा कि बीजेपी ने उत्तर भारतीयों मतदाताओं के भरोसे को ने केवल तोड़ा है, बल्कि इसके बदला में उनके साथ हिंसा किया गया है.बता दें कि यह रैली पार्टी नेता चड्डा और राज्य सभा के एमपी संजय सिंह के नेतृत्व में संचालित की गई थी. यह रैली बदरपुर के आम आदमी पार्टी ऑफिस से प्रारम्भ हो कर छतरपुर विधानसभा में समाप्त हुई. चड्डा ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है कि घृणा के बयान से भड़काई गयी हिंसा का शिकार लोग बीजेपी शासित राज्यों महाराष्ट्र और गुजरात में हो रहे हैं.
ये भी पढ़ें: जमींदारा पार्टी का ‘आप’ को समर्थन या गठबंधन ! उभर सकते हैं नए सियासी समीकरण
उन्होंने कहा कि यह दुखद है कि लोग अपने अधिकारों और स्वाभिमान के लिए अपनी ही सरकार के खिलाफ सड़कों में उतर रहे हैं. क्या यही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अच्छे दिन हैं? उत्तर भारतीयों के भरोसे, मत और विश्वास के बदले में बीजेपी सरकार घृणा के बयानों के द्वारा हिंसा फैलाकर उनको घर वापस जाने के लिए मजबूर कर रही है.ये भी पढ़ें: आम आदमी पार्टी राजस्थान में किसी से भी नहीं करेगी गठबंधन- केजरीवाल
No comments:
Post a Comment