Friday, 26 October 2018

दिल्ली में हवा की हालत हुई और 'खराब', कुछ दिनों में स्थिति ज्यादा गंभीर होने की आशंका


READ MORE

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता शुक्रवार को बेहद खराब होकर ‘गंभीर’ स्तर के पास पहुंच गयी. विशेषज्ञों के अनुसार अगले महीने उत्तरपश्चिम की ओर से हवाओं के आने की आशंका है, जिससे दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता के और खराब होने की आशंका है.केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने शुक्रवार शाम वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई)361 पर दर्ज किया जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है, और ‘गंभीर’ से अधिक दूर नहीं है. उल्लेखनीय है कि 0 से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’ माना जाता है.


इसके साथ ही  51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’ श्रेणी का, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है.


यह भी पढ़ें:  पटाखों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की 10 बड़ी बातेंकेंद्र की वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली ने भी एक्यूआई ‘बेहद खराब’ श्रेणी का दर्ज किया.सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, फरीदाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव में भी वायु गुणवत्ता का स्तर गुरुवार को ‘बहुत खराब’ श्रेणी का दर्ज किया गया. राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को वायु गुणवत्ता में सुधार देखा गया था लेकिन बुधवार को यह फिर से गिरकर ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया.


यह भी पढ़ें:   दिल्ली की वायु गुणवत्ता एक गंभीर समस्या, इसे कम करना हमारी जिम्मेदारी : राहुल गांधी


Article source: https://www.jagran.com/news/national-ncr-know-about-atal-bihari-vajpayees-funeral-routes-18322275.html

No comments:

Post a Comment