Thursday, 25 October 2018

पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने पर सरकार ने लगाई मुहर


READ MORE

केंद्र सरकार ने सात राज्यों के 16 कलेक्टरों को विदेशी अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिक का दर्ज़ा देने के लिए अधिकृत किया है. ये कलेक्टर नागरिकता अधिनियम 1955 के अंतर्गत पाकिस्तान, बाग्लादेश और अफगानिस्तान के हिंदू, सिक्ख, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदाय के लोगों की भारतीय नागरिक बनने की अर्जी पर निर्णय लेंगे.ये आदेश 22 दिसंबर से लागू होगा. गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार रायपुर, अहमदाबाद, गांधीनगर, कच्छ, भोपाल, इंदौर, नागपुर, मुंबई, पुणे, ठाणे, जोधपुर, जैसलमेर, जयपुर, लखनऊ, पश्चिमी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली के जिला कलेक्टरों को नागरिकता की अर्जी पर विचार को अधिकृत किया गया है.


ये भी पढ़ें: असम में आधार कार्ड बनवाने से क्यों डर रहे हैं लोग?


कानून में संशोधन करके तीनों पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यक वर्ग के ऐसे नागरिकों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान किया गया है जो छह साल से भारत में रह रहे हैं. पहले यह नियम 12 साल के निवास का था. ऐसे विदेशी नागरिकों के पास कोई दस्तावेज होना जरूरी नहीं है. लेकिन इस प्रावधान से असम समेत सभी उत्तर-पूर्वी राज्यों को वंचित रखा गया है. वहां रहने वाले विदेशी लोगों के लिए नागरिकता का प्रावधान अलग है. असम व दूसरे पूर्वात्तर राज्यों में इसका विरोध किया गया है. कांग्रेस ने बीजेपी पर आचार संहिता का उल्लंघन किया है.


ये भी पढ़ेंः असम की पूर्व महिला मुख्यमंत्री सैयदा तैमूर का नाम एनआरसी से गायब


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/r58U6SZWQ_8/story01.htm

No comments:

Post a Comment