Thursday, 4 October 2018

मणिकर्णिका बनकर इंप्रेस नहीं कर पाई कंगना, ट्विटर पर ऐसे उड़ रहा है मजाक


READ MORE

कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका का टीजर रिलीज कर दिया गया है. टीजर क्या इसे आप ट्रेलर भी कहें तो कुछ गलत नहीं होगा. क्योंकि इसमें टीजर से कुछ ज्यादा ही दिखाया गया है. इस फिल्म की पहली झलक का सभी को काफी इंतजार था. कुछ लोगों ने इसकी तारीफ की तो वहीं कुछ लोग कंगना रनौत के अलग-अलग अंदाज को लेकर मीम्स बनाने लगे. ये मीम सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं. जिस तरह कुछ दिनों पहले तर ‘सुई धागा’ की ममता यानी अनुष्का शर्मा छाई हुई थीं. वहीं अब वो जगह ‘मणिकर्णिका’ बनकर कंगना रनौत ने ले ली है.यूट्यूब पर 24 घंटे में दस मिलिय व्यू हासिल करने वाला ये ट्रेलर धीरे-धीरे मीम्स के मामले में भी सबको पीछे छोड़ रहा है. कोई उनके लुक को ‘कोयला’ में शाहरुख खान वाले लुक से कंपेयर कर रहा है. तो वहीं करन नाम के एक यूजर ने इसकी तुलना गुटखे से कर दी. उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरा चेहरा जब कोई गलती से मेरे चेहरे पर गुटखा थूक देता है.’




भगोड़ा कैनेडियन देशभक्त नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा, जब डेंटिस्ट आपसे कहे ‘बेहा मुंह खोलो नहीं तो इंजेक्शन लगा दूंगा.’




एरीज लेडी ने लिखा, जब आपकी मम्मी पढ़ाई की जगह फोन इस्तेमाल करते हुए पकड़ ले.




सौमिक डे ने तो डेंटिस्ट की पूरी प्रोसेस ही बता दी. उन्होंने दो तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, जब डेंटिस्ट मुंह चेक करता है और जब वह दांत निकाल देता है.




ऑनेस्ट ओपीनियन नाम के ट्विटर यूजर ने कंगना के एक लुक की तुलना वॉल्डेमॉर्ट से की.






यह भी पढ़ें:


बी ग्रेड फिल्म में अनुपम खेर के भाई के साथ रोमांस कर चुकी हैं अनूप जलोटा की जसलीन

No comments:

Post a Comment