READ MORE
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की आने वाली फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ का नया गाना प्रॉपर पटोला रिलीज हो गया है. यह गाना पहले से ही आपकी ‘पार्टी प्लेलिस्ट’ में रहा होगा. लेकिन इस बार ये गाना नए अंदाज में आया है. ये गाना क्लब और पार्टी सेटअप में शूट किया गया है. बादशाह के रैप के साथ आए इस गाने को दिलजीत दोसांझ और आस्था गिल ने मिलकर गाया है.बादशाह ने इस गाने का म्यूजिक भी कंपोज किया है. गाने के यूट्यूब पर आने के कुछ ही घंटों बाद 4,77,717 लोग देख चुके हैं. इस गाने से पहले फिल्म मेकर्स ने ‘भरे बाजार’ और ‘धूम धड़ाका’ गाना रिलीज किया था. लेकिन प्रॉपर पटोला को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. इसके साथ ही फिल्म के रोमांटिक नंबर ‘तेरे लिए’ को भी खूब पसंद किया गया. ‘तेरे लिए’ को यूट्यूब पर 25 मिलियन व्यू मिले हैं.
बता दें कि ‘नमस्ते इंग्लैंड’ में परिणीति और अर्जुन कपूर करीब 6 साल बाद साथ आए हैं. इन दोनों सितारों ने साल 2012 में फिल्म ‘इश्कजादे’ से एक साथ डेब्यू किया था. परिणीति के साथ काम करने पर अर्जुन ने काफी अच्छा जवाब दिया था. उन्होंने कहा, परिणीति के साथ काम करने में कोई डर नहीं रहता क्योंकि मैं कभी भी उन्हें इंप्रोवाइज करने को कह सकता हूं और वो भी मुझे ऐसी ही सलाह दे देती हैं. तो ऐसे कोस्टार्स के साथ काम करना हमेशा अच्छा होता है क्योंकि आपको सुधरने का और अच्छा काम करने का मौका मिलता है.
यह भी पढ़ें:
क्या दुनिया के सबसे बड़े YouTuber को हरा पाएगा ये देसी YouTube चैनल?
No comments:
Post a Comment