Thursday, 4 October 2018

नाना-तनुश्री मामले पर परिणीति का बयान, 'मेरे साथ होता तो चुप नहीं बैठती...'


READ MORE

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर विवाद अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस विवाद पर हर दिन किसी न किसी बॉलीवुड सेलेब का बयान आ ही जाता है. अब तक प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर, रेणुका शहाणे ने इस विवाद पर तनुश्री का समर्थन किया है और अब तनुश्री के समर्थन में एक और नाम जुड़ गया है परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर का.अपनी आने वाली फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ के एक गाने के प्रमोशन के दौरान तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर विवाद पर उनकी राय मांगी गई तो उन्होंने कहा, “यदि बॉलीवुड में किसी भी महिला के साथ ऐसा होता है तो, मैं यही चाहूंगी कि ऐसी हर महिला को आगे आना चाहिए और अपनी बात कहनी चाहिए और उसे सबके सामने लाना चाहिए.”


आगे अपनी बात रखते हुए परिणीति ने कहा, “अगर पीड़ित महिलाएं इस वक्त अपनी बात नहीं कहेंगी तो, उनकी आवाज को हमेशा के लिए दबा दिया जाऐगा.”



परिणीति ने कहा, “मेरे साथ कभी ऐसा नहीं हुआ. लेकिन अगर कभी ऐसा हुआ भी होता, तो मैं चुप नहीं बैठती. मुझे लगता है कि इस तरह के मामले पर चुप रहना कोई हल नहीं . अगर मैं बॉलीवुड इंडस्ट्री में या इस देश में सुरक्षित महसूस नहीं कर सकती हूं, तो मेरे लिए यहां जीना या काम करना कैसे मुमकिन हो सकता है?”



बता दें कि ‘नमस्ते इंग्लैंड’ में परिणीति के साथ अर्जुन कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं और वो प्रमोशन केे दौरान उनके साथ वहां मौजूद थे. अर्जुन ने भी इस मामले पर अपनी राय रखते हुए कहा, “ये मौका खुद को समझने का है और एक पुरुष होने के नाते हमें महिलाओं को समानता का अधिकार देना होगा. इसके अलावा महिलाओं को सुरक्षित माहौल देना हमारी जिम्मेदारी है.”

No comments:

Post a Comment