Sunday, 28 October 2018

मोदी ‘मेक इन इंडिया’ से देश को जोड़ रहे हैं, महागठबंधन तोड़ने में लगा है: अमित शाह


READ MORE

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावो की तैयारियों में लगे हुए हैं. शाह देशभर का दौरा कर 2019 के चुनावों की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं. इसी बीच शाह रविवार को हैदराबाद पहुंचे जहां उन्होंने चुनावी बिगुल फूंका. बीजेपी अध्यक्ष ने युवा महाअधिवेशन विजय लक्ष्य 2019 को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा.महागठबंधन को लेकर शाह ने कहा, ‘जहां एक तरफ मोदी जी ‘मेक इन इंडिया’ के जरिए देश को जोड़ने का काम कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन देश को तोड़ने का काम कर रहा है.’




इसके साथ ही शाह ने 2019 में जीत के बाद घुसपैठियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने का वादा किया. उन्होंने कहा कि एक बार फिर से नरेंद्र मोदी की सरकार बनवा दें, तो कश्मीर से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकाल दिया जाएगा.


असम में एनआरसी के बारे में बोलते हुए शाह ने कहा, ‘बीजेपी NRC लेकर आई और 40 लाख लोगों को घुसपैठियों के तौर पर चिह्नित किया गया. यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है और हम इस पर समझौता करने से इनकार करते हैं.’


बीजेपी अध्यक्ष ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘राहुल बाबा हम साढ़े चार सालों का हिसाब आपको नहीं देना चाहते हैं क्योकिं आपको हिसाब मांगने का अधिकार नहीं. कांग्रेस ने चार पीढ़ी तक शासन करके भी गरीबों के लिए कुछ नहीं किया.’


शाह ने इसके अलावा केसीआर पर भी निशाना साधा और कहा कि असदुद्दीन ओवैसी के डर से केसीआर सरकार ने हैदराबाद लिबरेशन डे मनाना छोड़ दिया है.


ये भी पढ़ें: चिदंबरम ने बताए वो तीन मुद्दे जो BJP को लोकसभा चुनाव में डरा सकती है


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/mT6INyOWVUw/story01.htm

No comments:

Post a Comment