Sunday, 28 October 2018

एनसीपी नेता छगन भुजबल को मिली जान से मारने की धमकी


READ MORE

एनसीपी नेता छगन भुजबल को जान से मारने की धमकी मिली है. भुजबल को एक चिठ्ठी मिली है जिसमें धमकी भरा संदेश लिखा हुआ है. कुछ दिन पहले ही छगन भुजबल ने नक्‍सलियों को लेकर टिप्‍पणी की थी. इसके बाद ही ये धमकी भरा पत्र मिला है. फिलहाल नासिक पुलिस इसकी जांच में जुटी है.बता दें कि आय से अधिक संपत्ति मामले में भुजबल जमानत पर हैं. दिसंबर 2017 में मुम्बई की विशेष पीएमएलए (PMLA) कोर्ट से छगन भुजबल की जमानत याचिका खारिज होने के बाद भुजबल ने बॉम्बे हाई कोर्ट में जमानत की गुहार लगाई थी. भुजबल को ईडी ने आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार किया था. जेल में करीब एक साल गुजारने के बाद भुजबल को राहत है.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/mT6INyOWVUw/story01.htm

No comments:

Post a Comment