Tuesday, 2 October 2018

झूठ का टेप रिकॉर्डर हैं राहुल गांधी: भाजपा


READ MORE

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को ‘झूठ का टेप रिकार्डर’ करार दिया और कहा कि वह नरेंद्र मोदी सरकार को निशाना बनाने के लिए जितना ‘झूठ’ का सहारा लेंगे, उतनी ही तेजी से उनकी पार्टी की किस्मत नीचे जाएगी.बीजेपी के मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बनाने के लिए रोज झूठ बोलने की ‘गलत परम्परा’ शुरू की है. उन्होंने कहा, ‘उनकी झूठ की कलई हर बार खुल जाती है. ILFS को वित्तीय सहयोग देने के बारे में सरकार पर लगाये गये उनके आरोप की सच्चाई कल कुछ ही घंटों के भीतर सामने आ गई. लेकिन वह एक ही स्क्रिप्ट से रोजाना बोलने में भरोसा करते हैं और कोई न कोई झूठ बोलते हैं. लेकिन भारत के लोग बुद्धिमान हैं और इसकी सच्चाई जानते हैं.’


कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश को बांटने का आरोप लगाया है. वर्धा में पार्टी की एक रैली में राहुल गांधी ने राफेल विमान सौदे में भ्रष्टाचार के आरोप लगाये. आरोपों पर पलटवार करते हुए बलूनी ने दावा किया कि संसद में अपने भाषण में गांधी ने राफेल सौदे को लेकर जो दावा किया था वह भी बेनकाब हो गया है. भाजपा नेता ने फ्रांसीसी सरकार के उस बयान के बारे में संकेत किया जिसमें कहा गया था कि यह भारत एवं फ्रांस के बीच हुए समझौते की एक गोपनीय सूचना है.


ये भी पढ़ें- मोदी सरकार के खिलाफ ‘नया स्वतंत्रता संग्राम’ शुरू करेगी कांग्रेसराज्यसभा सदस्य बलूनी ने राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुए कहा, ‘वह झूठ के टेप रिकार्डर बन गये हैं. वही टेप रिकार्डर आज वर्धा में सुना गया.’ उन्होंने दावा किया कि गांधी ने अपने आधारहीन आरोपों के कारण लोगों की नजर में अपनी विश्वसनीयता गंवा दी है.


वित्त मंत्री अरूण जेटली ने ILFS को LIC द्वारा वित्तीय सहयोग देने के मुद्दे पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने के लिए गांधी पर बरसते हुए उन्हें ‘देश को क्षति’ पहुंचाने वाला बताया था.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/A9ALzH7NJfQ/story01.htm

No comments:

Post a Comment