Tuesday, 2 October 2018

एयर इंडिया ने पायलटों से कहा, बड़े आकार का प्लेन उड़ाना चाहते हैं तो दिल्ली पोस्टिंग लें


READ MORE

नकदी संकट और बढ़ते नुकसान के बीच लागत घटाने के मकसद से पब्लिक सेक्टर की एयरलाइन एयर इंडिया ने देश भर में अलग-अलग जगहों पर पोस्टेड पायलटों से कहा है कि अगर बड़े आकार के प्लेन ड्राइव करना हो तो  स्थायी या अस्थायी रूप से दिल्ली में ‘पोस्टिंग’ लें.एयर इंडिया के मेन हेड ऑफिस दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद और अन्य शहरों में हैं.


(ये भी पढ़ें- विमान को उड़ाने की धमकी निकली झूठी, ‘बेरोजगार ठग’ गिरफ्तार)


एयर इंडिया के महाप्रबंधक (इनफ्लाइट सेवाएं) ने सोमवार को सभी चालक दल सदस्यों को जारी सर्कुलर में कहा, ‘‘एयर इंडिया के अन्य ठिकानों पर कार्यरत केबिन क्रू सदस्यों से आग्रह किया जाता है कि यदि वे दिल्ली से रवाना होने वाली उड़ानों का परिचालन करना चाहते हैं तो स्थायी या अस्थायी रूप् से दिल्ली में बदली करें.( ये भी पढ़ें- सरकार पर एयर इंडिया के 1146.68 करोड़ बकाया, PMO ने नहीं चुकाए 543.18 करोड़ रुपये


उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया की बी 777-787 विमानों से लंबी दूरी की ज्यादातर उड़ानों का परिचालन दिल्ली से किया जाता है. इच्छुक क्रू सदस्यों से इसके लिए 15 अक्टूबर तक आवेदन करने को कहा गया है. हालांकि, एयर इंडिया उनको ठहरने या स्थानांतरण का कोई लाभ नहीं देगी.


( ये भी पढ़ें- मालदीव में अधूरे रनवे पर उतरी एयर इंडिया की फ्लाइट, पायलटों को ड्यूटी से हटाया)


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/A9ALzH7NJfQ/story01.htm

No comments:

Post a Comment