READ MORE
सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट को बताया कि उनकी ओर से मामले से जुड़े दस्तावेज कांग्रेस नेता शिश थरूर को सौंप दिए गए हैं. कोर्ट में उन्होंने बताया कि इस मामले में 158 गवाह मौजूद हैं और 97 गवाहों के 161 बयान दर्ज कर लिए गए हैं. सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में सभी दस्तावेज सौंप दिए गए हैं. इस मामले में शशि थरूर के वकील विकास पहवा ने कहा था उन्हें अभी तक दिल्ली पुलिस की ओर से मामले से जुड़े जरूरी दस्तावेज पेश नहीं किए गए हैं. कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 12 अक्टूबर के लिए टाल दी है.गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने 3000 पन्नों की अपनी चार्जशीट में आरोप लगाया है कि शशि थरूर ने सुनंदा पुष्कर के साथ काफी हिंसक व निर्दयतापूर्ण व्यवहार किया. बता दें कि चार साल पहले सुनंदा पुष्कर दिल्ली के एक होटल में रहस्यमयी परिस्थितियों में मरी हुई पाई गईं थी. मामले में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के सामने आईपीसी की धारा 498 A (पति या उसके संबंधियों द्वारा किसी महिला के साथ निर्दयतापूर्ण व्यवहार) व 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत केस दर्ज किया गया था.
इसे भी पढ़ें :-
सुनंदा पुष्कर मौतः कोर्ट करेगी पुलिस के चार्जशीट की जांचसुनंदा पुष्कर केस में शशि थरूर को मिली नियमित बेल
Article source: http://timesofindia.feedsportal.com/c/33039/f/533921/s/372a7722/sc/12/l/0Ltimesofindia0Bindiatimes0N0Csports0Cfootball0Ctop0Estories0CArsenal0Eenjoy0ECup0Erevenge0Eover0ELiverpool0Carticleshow0C30A530A5460Bcms/story01.htm
No comments:
Post a Comment